नए मंत्रिमंडल के नाम की घोषणा किसी भी वक्त, जातिगत समीकरण चला तो यह विधायक बन सकते मंत्री

Updated on 20-12-2023 12:50 PM
जयपुर : राजस्थान में नए मंत्रिमंडल के गठन के लिए इंतजार अब जल्द समाप्त होने की संभावना है। भाजपा अपने नए मंत्रिमंडल की घोषणा किसी भी वक्त कर सकती है। मंत्रिमंडल के संभावित नामों को लेकर लगभग तय हो चुका है कि कौन-कौन से विधायक मंत्री होंगे। ऐसे में अब जैसे ही पार्टी हाई कमान की हरी झंडी मिलेगी। उसके साथ ही बीजेपी के नए मंत्रिमंडल के गठन की घोषणा हो जाएगी। सियासत में चर्चा है कि नए मंत्रिमंडल के नाम की सूची केंद्रीय मंत्री अमित शाह के पास है। ऐसे में संभावित नामों को लेकर राजनीतिक पारा चढ़ा हुआ है।

नए चेहरे को मिल सकता है मौका

चर्चा है कि जिस तरीके से बीजेपी ने नए चेहरे के तौर पर मुख्यमंत्री भजनलाल को बनाया। उसी तरह नए मंत्रिमंडल में भी कुछ नए विधायकों को मौका मिल सकता है। इनमें पहली और दूसरी बार के जीते हुए विधायकों को प्राथमिकता मिल सकती है। क्योंकि पार्टी अगले 20 साल की राजनीति के भविष्य को देखते हुए मंत्रियों का चुनाव कर रही है। ऐसे में इन विधायकों की संख्या अधिक होने की संभावनाएं बताई जा रही है। हालांकि मंत्रिमंडल में कुछ वरिष्ठ विधायकों को भी शामिल किया जा सकता है। जिनके अनुभवों का लाभ मिल सके।

जातिगत समीकरणों के आधार पर भी बन सकते हैं मंत्री

आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी जातिगत समीकरणों का पूरा ध्यान रखेगी। इसके चलते नए मंत्रिमंडल में ST के 3, SC के 2, ब्राह्मण 1, जाट 3 और राजपूत समाज से तीन विधायकों को मंत्री पद का मौका मिल सकता है। इसी तरह उदयपुर संभाग से तीन, जोधपुर संभाग से दो, शेखावाटी से दो, बीकानेर संभाग से 2 से 3, अजमेर संभाग से दो और कोटा संभाग से दो विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है।

इन विधायकों के मंत्री बनने की चल रही है संभावना

नए मंत्रिमंडल में किरोड़ी लाल मीणा, जोगेश्वर गर्ग, बाबा बालक नाथ, झाबर सिंह खर्रा, महंत प्रताप पुरी को जगह मिल सकती है। इसी तरह राज्यवर्धन सिंह राठौड़, श्रीचंद कृपलानी, जितेंद्र गोठवाल, संदीप शर्मा, जगत सिंह, अजय किलक, दीप्ति माहेश्वरी, भैराराम सियोल, जवाहर बेडम, सिद्धि कुमारी, पुष्पेंद्र सिंह राणावत, कैलाश वर्मा, संजय शर्मा, शैलेश सिंह, प्रताप सिंह सिंघवी, शत्रुघ्न गौतम, सुमित गोदारा, गजेंद्र सिंह खींवसर, मंजू बाघमार, विक्रम सिंह, सुरेंद्र सिंह राठौड़ और हरलाल सारण के नाम को लेकर भी चर्चाएं तेज है।

नए मंत्रियों की सूची केंद्रीय गृहमंत्री के पास!

मुख्यमंत्री भजनलाल बीते रविवार को दिल्ली दौरे पर गए। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्रियों के साथ मंत्रिमंडल के गठन को लेकर मुलाकात की। माना जा रहा है कि इस बैठक में ही मंत्रिमंडल के सदस्यों के नाम तय हो चुके हैं और यह सूची केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के पास है। अब किसी भी समय नए मंत्रिमंडल की सूची सामने आ सकती है। इसको लेकर विधायकों की धड़कने बढ़ी हुई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 December 2023
बाराबंकी: टिकैतगंज कस्बे में सोमवार शाम नकाबपोश डकैतों ने एक बर्तन कारोबारी के घर डाका डाला। डकैतों ने कारोबारी और उनके परिवारीजनों को बंधक बनाकर करीब तीन घंटे तक वारदात की।…
 20 December 2023
जयपुर : राजस्थान में नए मंत्रिमंडल के गठन के लिए इंतजार अब जल्द समाप्त होने की संभावना है। भाजपा अपने नए मंत्रिमंडल की घोषणा किसी भी वक्त कर सकती है। मंत्रिमंडल…
 20 December 2023
पंकज पांडये, मुंबई: मुंबई से नागपुर के बीच बन रहा समृद्धि महामार्ग (Samruddhi Highway) यात्रियों का सफर आसान बनाने के साथ ही अब क्रिकेट खिलाड़ी तैयार करने में भी मददगार होगा।…
 20 December 2023
पटना: एक तरफ दिल्ली में नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव कांग्रेस नेताओं के साथ इंडिया गठबंधन की बैठक कर रहे थे। वहीं दूसरी तरफ 15 विधानपार्षद राजभवन पहुंच गए। इनमें…
 20 December 2023
ग्वालियरः एक तरफ जहां शासन प्रशासन और शिक्षित लोग बेटे और बेटी के बीच फर्क न करने की सलाह दे रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ आज भी ऐसे लोग हैं जो…
 20 December 2023
राशिद अली, मुजफ्फरनगर: मुजफ्फरनगर के फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के परिवार में करोड़ों रुपये कीमत की पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद पैदा हो गया है। छोटे भाई शमशुद्दीन ने संपत्ति बंटवारे…
 20 December 2023
भोपाल: मैं दिल्ली नहीं जाऊंगा... एमपी में चुनाव के नतीजे आने के बाद तत्कालीन सीएम शिवराज सिंह चौहान बार-बार यह बात दोहरा रहे थे। रिजल्ट के 16 दिन बाद वह दिल्ली…
 20 December 2023
जयपुर: राज्य के नए उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा अपने तीखे तेवरों से अधिकारियों की क्लास लगाते हुए नजर आ रहे है। डिप्टी सीएम बनने के बाद बैरवा पहली बार अपने विधानसभा क्षेत्र…
 20 December 2023
चंडीगढ़ : 2024 लोकसभा के लिए टिकट बंटवारे में बीजेपी नए नामों से चौंका सकती है। कई सेलिब्रेटी की नेतागिरी से छुट्टी हो सकती है तो फिल्म इंडस्ट्री के कई चेहरे…
Advt.