बेटे की चाह में अंधे हुए पति ने पत्नी का दबाया गला, मरा समझ घर में ताला लगा हुआ फरार लेकिन तभी.

Updated on 20-12-2023 12:40 PM
ग्वालियरः एक तरफ जहां शासन प्रशासन और शिक्षित लोग बेटे और बेटी के बीच फर्क न करने की सलाह दे रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ आज भी ऐसे लोग हैं जो बेटा और बेटी में फर्क करते हैं। जिन्हें अपनी पत्नी से सदैव बेटे की आस लगी रहती है और न मिलने पर हत्या जैसा संगीन अपराध करने से भी नहीं हिचकिचाते। ऐसा ही एक मामला ग्वालियर की सीरोल थाना क्षेत्र में देखने को मिला। एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या महज इस बात के लिए कर दी कि वह उसे बेटा नहीं दे पा रही थी।

पत्नी को मरा समझकर लगा दिया ताला

बेटे की चाहत के चलते पति ने अपनी पत्नी की गला घोट कर हत्या कर दी। आरोपी पति पत्नी से बेटा चाहता था। लेकिन पत्नी ने दो बेटियों को जन्म दिया था। जिससे उन दोनो में विवाद होने लगा। पति कुछ दिन पहले पत्नी को मकान में साफ-सफाई करने के लिए ले गया था। जहां उसका गला घोंट दिया और मृत समझकर बाहर से ताला लगाकर भाग गया। जबकि पत्नी जिंदा थी। जब रोने की आवाज पड़ोसियों ने सुनी तो मकान मालिक के भाई को सूचना दी और मकान का ताला तोड़कर उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, पुलिस ने जांच और पीएम की रिपोर्ट मिलने के बाद मृतका के पति पर हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

रोने की आवाज सुन पड़ोसियों ने घरवालों को दी जानकारी

शहर के मुरार एमएच चौराहा सुतारपुरा निवासी दशरथ पाल का एक मकान सिरोल थाना क्षेत्र के हुरावली गणेश डेयरी के पास है। मकान खाली होने की वजह से परिवार के सदस्य सप्ताह में एक बार जाकर साफ-सफाई कर आते हैं। 13 दिसंबर 2023 वाले दिन दशरथ अपनी पत्नी सृष्टि को लेकर घर की सफाई करने के लिए गया था। लेकिन छोटे भाई मनीष पाल के मोबाइल पर हुरावली में उनके पड़ोसी पप्पू फौजी ने सूचना दी कि घर पर ताला लगा है। लेकिन अंदर से एक महिला की रोने की आवाज आ रही है। जिस पर मनीष मौके पर पहुंचा। घर पर लगा ताला तोड़ा देखा कि अंदर उसकी भाभी सृष्टि बेहोशी की हालत में जमीन पर पड़ी हुई थी। उसके गले पर चोट के निशान थे। तत्काल सृष्टि को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी 14 दिसंबर 2023 को इलाज के दौरान मौत हो गई।

दो बेटियां होने पर करता था पिटाई

मौत की सूचना पर पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम कराया। साथ ही मर्ग कायम कर जांच शुरू की। 19 दिसंबर 2023 को पुलिस ने इस मामले में शॉर्ट पीएम रिपोर्ट भी मिली जिस पर गला दबाने की बात सामने आई। मृतका के भाई अजय कुमार बघेल ने पुलिस को बताया था कि उनकी बहन की शादी को 10 साल हो गए हैं। उसने दो बेटियों को जन्म दिया है। लेकिन बेटा नहीं होने पर उसका पति दशरथ उसकी बहन को बेरहमी से पीटता था। हत्या से तीन दिन पहले भी उसे काफी पीटा था बल्कि उसे मारने के लिए गले में फांसी का फंदा तक डाल दिया था। वहीं, पुलिस ने मृतका के ससुरल और मायके पक्ष के बयान लिए तब काफी हद तक तस्वीरें साफ हो गई और पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी दशरथ पाल को गिरफ्तार कर लिया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 December 2023
बाराबंकी: टिकैतगंज कस्बे में सोमवार शाम नकाबपोश डकैतों ने एक बर्तन कारोबारी के घर डाका डाला। डकैतों ने कारोबारी और उनके परिवारीजनों को बंधक बनाकर करीब तीन घंटे तक वारदात की।…
 20 December 2023
जयपुर : राजस्थान में नए मंत्रिमंडल के गठन के लिए इंतजार अब जल्द समाप्त होने की संभावना है। भाजपा अपने नए मंत्रिमंडल की घोषणा किसी भी वक्त कर सकती है। मंत्रिमंडल…
 20 December 2023
पंकज पांडये, मुंबई: मुंबई से नागपुर के बीच बन रहा समृद्धि महामार्ग (Samruddhi Highway) यात्रियों का सफर आसान बनाने के साथ ही अब क्रिकेट खिलाड़ी तैयार करने में भी मददगार होगा।…
 20 December 2023
पटना: एक तरफ दिल्ली में नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव कांग्रेस नेताओं के साथ इंडिया गठबंधन की बैठक कर रहे थे। वहीं दूसरी तरफ 15 विधानपार्षद राजभवन पहुंच गए। इनमें…
 20 December 2023
ग्वालियरः एक तरफ जहां शासन प्रशासन और शिक्षित लोग बेटे और बेटी के बीच फर्क न करने की सलाह दे रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ आज भी ऐसे लोग हैं जो…
 20 December 2023
राशिद अली, मुजफ्फरनगर: मुजफ्फरनगर के फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के परिवार में करोड़ों रुपये कीमत की पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद पैदा हो गया है। छोटे भाई शमशुद्दीन ने संपत्ति बंटवारे…
 20 December 2023
भोपाल: मैं दिल्ली नहीं जाऊंगा... एमपी में चुनाव के नतीजे आने के बाद तत्कालीन सीएम शिवराज सिंह चौहान बार-बार यह बात दोहरा रहे थे। रिजल्ट के 16 दिन बाद वह दिल्ली…
 20 December 2023
जयपुर: राज्य के नए उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा अपने तीखे तेवरों से अधिकारियों की क्लास लगाते हुए नजर आ रहे है। डिप्टी सीएम बनने के बाद बैरवा पहली बार अपने विधानसभा क्षेत्र…
 20 December 2023
चंडीगढ़ : 2024 लोकसभा के लिए टिकट बंटवारे में बीजेपी नए नामों से चौंका सकती है। कई सेलिब्रेटी की नेतागिरी से छुट्टी हो सकती है तो फिल्म इंडस्ट्री के कई चेहरे…
Advt.