नीतीश-लालू और कांग्रेस के MLC ही केके पाठक से सबसे ज्यादा तबाह, शिकायत लेकर पहुंच गए राजभवन

Updated on 20-12-2023 12:44 PM
पटना: एक तरफ दिल्ली में नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव कांग्रेस नेताओं के साथ इंडिया गठबंधन की बैठक कर रहे थे। वहीं दूसरी तरफ 15 विधानपार्षद राजभवन पहुंच गए। इनमें सर्वाधिक नीतीश-लालू और कांग्रेस के ही थे। माने जिस केके पाठक को सीएम नीतीश ने शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी है, उनसे सबसे ज्यादा तबाह उन्हीं की पार्टी के नेता नजर आ रहे थे। ये भी केके पाठक के खिलाफ एक्शन की गुहार लेकर राजभवन पहुंचे। इनकी मांग थी कि केके पाठक के आदेश को निरस्त कर उन्हें पद से हटाया जाए। इसके लिए बिहार विधान परिषद के 15 सदस्यों ने राज्यपाल से मुलाकात कर पाठक की शिकायत की।

नीतीश के MLC केके पाठक से तबाह!

जनता दल यूनाइटेड के एमएलसी संजय सिंह ने साफ तौर पर कहा की राज्यपाल ने हमारी बातों को सुना है और राज्यपाल से हमें उम्मीद है कि कानून सम्मत कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। वहीं बिहार में स्कूल टाइम को लेकर उन्होंने सवाल खड़ा करते हुए कहा कि देश के किसी भी स्कूल का समय सुबह 9:00 बजे से लेकर शाम 5:00 तक नहीं है। वहीं संजय सिंह ने अभी कहा कि अपर मुख्य सचिव शिक्षा विभाग केके पाठक की तरफ से कई गैरसंवैधानिक निर्णय लिए गए हैं, उन्हें वापस लिया जाए।

'मास्टर एक और क्लास पांच, कहां से होगा?'

राज्यपाल के सामने विश्वविद्यालय अध्यापक सह विधान पार्षद संजय कुमार सिंह की सैलरी रोके जाने का भी मामला लाया गया। विधानपार्षदों ने कहा कि एक शिक्षक आखिर पांच क्लास कैसे ले पाएगा। ये तो मुमकिन ही नहीं है। MLC के मुताबिक शिक्षा विभाग ने हाल ही में कई विश्वविद्यालयों के लिए आदेश दिए। ये भी अलोकतांत्रिक है।

इन विधानपार्षदों ने खोला केके पाठक के खिलाफ मोर्चा

सबसे बड़ी बात ये है कि जिन विधानपार्षदों ने केके पाठक के खिलाफ राजभवन का रुख किया, उसमें सत्ताधारी महागठबंधन के MLC ही ज्यादा हैं। विधानपार्षदों में CPI के प्रोफेसर संजय कुमार सिंह, JDU के डॉक्टर संजीव कुमार सिंह, रेखा कुमारी, वीरेन्द्र नारायण यादव, RJD के रामबली सिंह, कुमार नागेंद्र, अजय सिंह, बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और एमएलसी मदन मोहन झा, कांग्रेस के ही समीर कुमार सिंह, प्रेमचंद मिश्रा, BJP के सर्वेश कुमार सिंह, संजय पासवान, जन सुराज के सच्चिदानंद राय और अफाक अहमद के साथ निर्दलीय MLC महेश्वर सिंह राजभवन पहुंचे थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 December 2023
बाराबंकी: टिकैतगंज कस्बे में सोमवार शाम नकाबपोश डकैतों ने एक बर्तन कारोबारी के घर डाका डाला। डकैतों ने कारोबारी और उनके परिवारीजनों को बंधक बनाकर करीब तीन घंटे तक वारदात की।…
 20 December 2023
जयपुर : राजस्थान में नए मंत्रिमंडल के गठन के लिए इंतजार अब जल्द समाप्त होने की संभावना है। भाजपा अपने नए मंत्रिमंडल की घोषणा किसी भी वक्त कर सकती है। मंत्रिमंडल…
 20 December 2023
पंकज पांडये, मुंबई: मुंबई से नागपुर के बीच बन रहा समृद्धि महामार्ग (Samruddhi Highway) यात्रियों का सफर आसान बनाने के साथ ही अब क्रिकेट खिलाड़ी तैयार करने में भी मददगार होगा।…
 20 December 2023
पटना: एक तरफ दिल्ली में नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव कांग्रेस नेताओं के साथ इंडिया गठबंधन की बैठक कर रहे थे। वहीं दूसरी तरफ 15 विधानपार्षद राजभवन पहुंच गए। इनमें…
 20 December 2023
ग्वालियरः एक तरफ जहां शासन प्रशासन और शिक्षित लोग बेटे और बेटी के बीच फर्क न करने की सलाह दे रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ आज भी ऐसे लोग हैं जो…
 20 December 2023
राशिद अली, मुजफ्फरनगर: मुजफ्फरनगर के फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के परिवार में करोड़ों रुपये कीमत की पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद पैदा हो गया है। छोटे भाई शमशुद्दीन ने संपत्ति बंटवारे…
 20 December 2023
भोपाल: मैं दिल्ली नहीं जाऊंगा... एमपी में चुनाव के नतीजे आने के बाद तत्कालीन सीएम शिवराज सिंह चौहान बार-बार यह बात दोहरा रहे थे। रिजल्ट के 16 दिन बाद वह दिल्ली…
 20 December 2023
जयपुर: राज्य के नए उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा अपने तीखे तेवरों से अधिकारियों की क्लास लगाते हुए नजर आ रहे है। डिप्टी सीएम बनने के बाद बैरवा पहली बार अपने विधानसभा क्षेत्र…
 20 December 2023
चंडीगढ़ : 2024 लोकसभा के लिए टिकट बंटवारे में बीजेपी नए नामों से चौंका सकती है। कई सेलिब्रेटी की नेतागिरी से छुट्टी हो सकती है तो फिल्म इंडस्ट्री के कई चेहरे…
Advt.