कोरोना को लेकर WHO की बड़ी चेतावनी, JN.1 को वेरिएंट ऑफ इंटरेस्ट घोषित किया, जानें कितना खतरा

Updated on 20-12-2023 01:35 PM
वॉशिंगटन: कोरोना महामारी एक बार फिर सिर उठा रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने JN.1 कोविड स्ट्रेन को 'वेरिएंट ऑफ इंटरेस्ट' के रूप में वर्गीकृत किया है। लेकिन साथ ही यह भी कहा है कि इससे सार्वजनिक स्वास्थ्य को ज्यादा खतरा नहीं है। JN.1 को पहले इसके मूल वंश BA.2.86 के एक भाग के रूप में वेरिएंट ऑफ इंटरेस्ट के रूप में वर्गीकृत किया गया था। वेरिएंट ऑफ इंटरेस्ट के रूप में वर्गीकृत करने के बाद अब वैज्ञानिक इसकी निगरानी करेंगे। वह देखेंगे कि यह कितना तेजी से फैलता है? कितना बीमार बनाता है और क्या इस पर वैक्सीन असर करती है या नहीं? WHO ने कहा कि वर्तमान में मौजूद साक्ष्यों के आधार पर JN.1 की ओर से उत्पन्न अतिरिक्त वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य जोखिम को अभी कम माना गया है।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक WHO ने कहा कि मौजूदा टीके JN.1 और कोविड-19 वायरस के अन्य वेरिएंट से होने वाली गंभीर बीमारी और मृत्यु से रक्षा करने में सक्षम हैं। वायरस तेजी से बदल रहा है और विकसित हो रहा है। इसलिए WHO ने सदस्य देशों से मजबूत निगरानी और सीक्वेंस साझाकरण जारी रखने का आग्रह किया था। अब तक अमेरिका, चीन, सिंगापुर, भारत और कुछ यूरोपीय देशों में JN.1 के मामले देखे गए हैं।

भारत में बढ़े मामले

कोरोना के JN.1 वेरिएंट के मामले भारत में मिले हैं। इसने एक बार फिर कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर चिंता बढ़ा दी है। केरल में इसके मामले देखे गए हैं, जिसके बाद राज्य सरकार अलर्ट पर है। केरल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी अस्पतालों में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। रिव्यू मीटिंग के दौरान यह फैसला लिया गया है। देश में इस समय कोरोना के 1,970 एक्टिव मामले हैं, जिनमें से 1,749 केरल में देखने को मिले हैं। सोमवार को 142 नए मामले सामने आए, जिसमें से 115 केरल से थे।

इन देशों में भी फैला नया वेरिएंट

भारत समेत एशिया के कई देशों में कोरोना के मामले बढ़ते हुए देखे जा रहे हैं। चीन, सिंगापुर, इंडोनेशिया, फिलीपींस और मलेशिया में कोविड के मामले बढ़े हैं। क्रिसमस और नए साल की छुट्टियों से पहले यह मामले बढ़े हैं, जो चिंता बढ़ाने वाले हैं। केरल में मामले आने के बाद पड़ोसी राज्यों तमिलनाडु और कर्नाटक की चिंता बढ़ गई है। हालांकि एक्सपर्ट्स का कहना है कि इसके लक्षण बेहद सामान्य हैं और चिंता की कोई बात नहीं है। सितंबर में पहली बार अमेरिका में इसके मामले दिखे थे। तब से यह 11 देशों में फैल चुका है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 December 2023
वॉशिंगटन: कोरोना महामारी एक बार फिर सिर उठा रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने JN.1 कोविड स्ट्रेन को 'वेरिएंट ऑफ इंटरेस्ट' के रूप में वर्गीकृत किया है। लेकिन साथ ही…
 20 December 2023
बीजिंग: चीन का स्पेस प्रोग्राम हमेशा से रहस्यमय रहा है। अब चीन के शेनलोंग रोबोटिक अंतरिक्ष यान ने कुछ ऐसा किया है जो उसकी नीयत पर शक पैदा करता है। अपने…
 20 December 2023
तेल अवीव: गाजा पट्टी में चल रही लड़ाई में इजरायल की सेना दो बार हमास कमांडर याह्या सिनवार को पकड़ने के एकदम करीब पहुंच गई थी। आईडीएफ सैनिक हाल के…
 20 December 2023
कीव: बीते करीब दो साल से रूस के साथ युद्ध में उलझा यूक्रेन की कमी का सामना कर रहा है। इसका खुलासा खुद यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने किया है। उन्होंने…
 20 December 2023
अमेरिकी जनता 2024 में अपना 47वां राष्ट्रपति चुनेगी। प्रेसिडेंट जो बाइडेन और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प फिर प्रेसिडेंशियल इलेक्शन में उतरने का इरादा जता चुके हैं।सोमवार को भरोसेमंद माने जाने…
 20 December 2023
पोप फ्रांसिस ने आखिरकार रोमन कैथोलिक प्रीस्ट्स (धर्मगुरु या पादरी) को यह इजाजत दे दी है कि वो सेम-सेक्स कपल्स या समलैंगिकों को आशीर्वाद दे सकें। यह मंजूरी इसलिए अहम…
 20 December 2023
भारतीय नौसेना ने अरब सागर से हाईजैक किए गए माल्टा के जहाज से एक नाविक को रेस्क्यू किया है। यह नाविक गंभीर रूप से जख्मी था। इसका इलाज शिप पर…
 20 December 2023
इजराइल पर जैसे-जैसे सीजफायर के लिए दबाव बढ़ता जा रहा है। वैसे-वैसे वो गाजा पर हमले तेज कर रहा है। इसका सबूत मंगलवार को मिला, जब इजराइली डिफेंस फोर्सेस (IDF)…
 20 December 2023
2007 की बात है। पाकिस्तान के आम चुनाव में महज 2 महीने बाकी थे। 27 दिसंबर को पाकिस्तान पीपल्स पार्टी की नेता बेनाजीर भुट्टो रावलपिंडी में एक रैली कर अपनी…
Advt.