अंतरिक्ष में चीन की रहस्यमय हरकरत, पृथ्वी की कक्षा में तैनात की 6 अज्ञात वस्तुएं, क्या है जिनपिंग का प्लान

Updated on 20-12-2023 01:33 PM
बीजिंग: चीन का स्पेस प्रोग्राम हमेशा से रहस्यमय रहा है। अब चीन के शेनलोंग रोबोटिक अंतरिक्ष यान ने कुछ ऐसा किया है जो उसकी नीयत पर शक पैदा करता है। अपने तीसरे मिशन पर लॉन्च होने के ठीक चार दिन बाद शेनलोंग ने छह वस्तुओं को पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया है। दुनिया भर के शौकिया अंतरिक्ष यान ट्रैकर कई दिनों से इन वस्तुओं की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं। इन वस्तुओं में से कुछ से निकलने वाले सिग्नल को रिकॉर्ड किया गया है। इन छह रहस्यमय वस्तुओं को A, B, C, D, E और F नाम दिया गया है।

सैटेलाइट ट्रैकर और शौकिया खगोलशास्त्री स्कॉट टिली के मुताबिक वस्तु A से सिग्नल निकल रहे हैं। यह सिग्नल ठीक उसी तरह हैं, जैसे चीनी अंतरिक्ष यान से आखिरी बार छोड़ी गई वस्तु से निकल रही थी। स्कॉट टिली ने कहा कि इस तरह के सिग्नल से लिमिटेड डेटा निकलता है। उन्होने एक्स पर लिखा, 'ऐसी अटकलें है कि वस्तु ए से उत्सर्जन उसके करीब किसी वस्तु से हो सकता है। लेकिन यह अटकलें किसी सबूत पर आधारित नहीं है, जिसके बारे में मुझे जानकारी नहीं।'

कई दिनों तक किया ट्रैक


इसके अलावा वस्तु डी और ई बिना किसी डेटा के निष्क्रिय 'प्लेसहोल्डर' सिग्नल उत्सर्जित करते हुए प्रतीत होते हैं। टिली ने कहा, 'यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि चीनी अंतरिक्ष यान मिशन 1 और 2 के शुरुआती उत्सर्जन के विपरीत ये उत्सर्जन बहुत रुक-रुक कर होते हैं और लंबे समय तक नहीं रहते।' टिली ने कहा कि डिश एंटेना के जरिए इसकी ट्रैकिंग में कई दिन लग गए।

पहले भी निकल चुकी है अज्ञात वस्तु

चीन का अंतरिक्ष विमान पहले भी इस तरह का व्यवहार कर चुका है। इससे पहले सितंबर 2020 और अगस्त 2022 में मिशन लॉन्च हुआ था। तभी भी अंतरिक्ष यान से छोटी अज्ञात वस्तु को कक्षा में छोड़ते देखा गया था। स्पेसन्यूज ने तब अपनी रिपोर्ट में लिखा था कि यह वस्तुएं सर्विस मॉड्यूल पेलोड को कक्षा में रखने का अभ्यास कर रही हैं। या फिर यह अंतरिक्ष विमान की निगरानी के लिए इस्तेमाल होने वाले छोटे उपग्रह हो सकते हैं। चीन का यह स्पेस प्लेन दोबारा इस्तेमाल हो सकता है। अमेरिका भी बोइंग कंपनी का बना X-37B संचालित करता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 December 2023
वॉशिंगटन: कोरोना महामारी एक बार फिर सिर उठा रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने JN.1 कोविड स्ट्रेन को 'वेरिएंट ऑफ इंटरेस्ट' के रूप में वर्गीकृत किया है। लेकिन साथ ही…
 20 December 2023
बीजिंग: चीन का स्पेस प्रोग्राम हमेशा से रहस्यमय रहा है। अब चीन के शेनलोंग रोबोटिक अंतरिक्ष यान ने कुछ ऐसा किया है जो उसकी नीयत पर शक पैदा करता है। अपने…
 20 December 2023
तेल अवीव: गाजा पट्टी में चल रही लड़ाई में इजरायल की सेना दो बार हमास कमांडर याह्या सिनवार को पकड़ने के एकदम करीब पहुंच गई थी। आईडीएफ सैनिक हाल के…
 20 December 2023
कीव: बीते करीब दो साल से रूस के साथ युद्ध में उलझा यूक्रेन की कमी का सामना कर रहा है। इसका खुलासा खुद यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने किया है। उन्होंने…
 20 December 2023
अमेरिकी जनता 2024 में अपना 47वां राष्ट्रपति चुनेगी। प्रेसिडेंट जो बाइडेन और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प फिर प्रेसिडेंशियल इलेक्शन में उतरने का इरादा जता चुके हैं।सोमवार को भरोसेमंद माने जाने…
 20 December 2023
पोप फ्रांसिस ने आखिरकार रोमन कैथोलिक प्रीस्ट्स (धर्मगुरु या पादरी) को यह इजाजत दे दी है कि वो सेम-सेक्स कपल्स या समलैंगिकों को आशीर्वाद दे सकें। यह मंजूरी इसलिए अहम…
 20 December 2023
भारतीय नौसेना ने अरब सागर से हाईजैक किए गए माल्टा के जहाज से एक नाविक को रेस्क्यू किया है। यह नाविक गंभीर रूप से जख्मी था। इसका इलाज शिप पर…
 20 December 2023
इजराइल पर जैसे-जैसे सीजफायर के लिए दबाव बढ़ता जा रहा है। वैसे-वैसे वो गाजा पर हमले तेज कर रहा है। इसका सबूत मंगलवार को मिला, जब इजराइली डिफेंस फोर्सेस (IDF)…
 20 December 2023
2007 की बात है। पाकिस्तान के आम चुनाव में महज 2 महीने बाकी थे। 27 दिसंबर को पाकिस्तान पीपल्स पार्टी की नेता बेनाजीर भुट्टो रावलपिंडी में एक रैली कर अपनी…
Advt.