अब समलैंगिकों को भी आशीर्वाद दे सकेंगे पादरी पोप फ्रांसिस ने मंजूरी दी

Updated on 20-12-2023 01:20 PM

पोप फ्रांसिस ने आखिरकार रोमन कैथोलिक प्रीस्ट्स (धर्मगुरु या पादरी) को यह इजाजत दे दी है कि वो सेम-सेक्स कपल्स या समलैंगिकों को आशीर्वाद दे सकें। यह मंजूरी इसलिए अहम है, क्योंकि महज दो साल पहले वेटिकन सिटी में पोप के ऑफिस से जारी बयान में समलैंगिकों की शादी को पाप बताया गया था।

बहरहाल, अब वेटिकन सिटी की तरफ से कहा गया है कि ईश्वर का आशीष और उसका प्रेम पाने का अधिकार सभी को है।

चर्च के रुख में बदला

अमेरिकी न्यूज चैनल CNN की रिपोर्ट के मुताबिक LGBTQ+ कम्युनिटी के लिए पोप फ्रांसिस का आदेश चर्च के रवैये और नजरिए में बड़े बदलाव की तरफ साफ इशारा है। हालांकि ये चर्च की सामान्य रस्म का हिस्सा नहीं होगा। इस बारे में वेटिकन ने जो डॉक्यूमेंट तैयार किया है, उसे पोप फ्रांसिस ने सोमवार को मंजूरी दे दी।

इसी साल अक्टूबर में वेटिकन से खबर आई थी कि पोप समलैंगिकों को आशीर्वाद दिए जाने की मंजूरी देने का मन बना चुके हैं और इस बारे में दस्तावेज तैयार किए जा रहे हैं। ये इसलिए अहम हो जाता है कि 2021 में वेटिकन डॉक्ट्रिन (सामान्य तौर पर नियम) में कहा गया था- ईश्वर पाप को आशीष नहीं देते। इसके बाद जुलाई 2023 में वेटिकन के डॉक्ट्रिन डिपार्टमेंट ने इस बारे में विचार शुरू किया। डिपार्टमेंट की अगुआई कार्डिनल विक्टर मैनुअल फर्नांडीज कर रहे थे। विक्टर पोप के करीबी हैं। पोप कई मामलों में परंपरा से अलग हटकर सोच रखते हैं।

सही दिशा में उठाया गया गंभीर कदम

वेटिकन की ताजा डॉक्ट्रिन में कार्डिनल विक्टर कहते हैं- ईश्वर का आशीर्वाद सभी के लिए काम करता है, ये सिर्फ उनके लिए नहीं होता जो खुद को सही बताते हैं। अब उन लोगों को भी चर्च की तरफ से आशीष मिल सकेगा जो असामान्य हालात में हैं या समलैंगिक हैं।

प्रीस्ट जेम्स मार्टिन इस बारे में आवाज उठाते रहे हैं और पोप फ्रांसिस ने उनका समर्थन भी किया था। मार्टिन नए नियम या डॉक्ट्रिन को सेम-सेक्स कपल्स के लिए बेहतर बताते हुए कहते हैं- यह सही दिशा में उठाया गया गंभीर कदम है। 2021 के बाद वेटिकन के रुख में बदलाव आया है। मार्टिन ने CNN से कहा- मैं बहुत खुश हूं। अब मैं अपने उन दोस्तों को आशीर्वाद दे सकूंगा जिन्होंने समलैंगिक विवाह या सेम-सेक्स मैरिज की है।

10 साल पहले ही संकेत मिल गए थे

रिपोर्ट के मुताबिक 2013 में पोप से एक रिपोर्टर ने वेटिकन में समलैंगिकता से जुड़ा सवाल किया था। इसके जवाब में पोप ने कहा था- मैं इस बारे में फैसला करने वाला कौन होता हूं? इसके बाद कुछ मौकों पर पोप ने सेम-सेक्स कपल्स को भी दूसरे लोगों की तरह समझने की तरफ इशारा किया।

बहरहाल, ये भी सच है कि 2003 में वेटिकन ने इसका विरोध किया था। तब चर्च की तरफ से कहा गया था- ये जरूरी है कि समलैंगिकों के संगठनों को कानूनी मान्यता मिलने या दिए जाने का विरोध किया जाए। पोप ने एक अमेरिकी नन जेनि ग्रेमिक से हाल ही में मुलाकात की थी। जेनी कई साल से समलैंगिकों का समर्थन करती रही हैं और एक वक्त उन्हें चर्च की तरफ से बैन भी किया गया था। जेनी से मुलाकात के बाद पोप ने उन्हें ‘बेखौफ महिला’ बताया था।

नए नियम में कहा गया है कि सेम-सेक्स या अनमैरिड कपल्स को आशीर्वाद तो दिया जा सकता है, लेकिन ये उनके हालात या स्टेटस को मान्यता देना नहीं माना जाएगा। पोप मानते हैं कि चर्च को सिर्फ खारिज करने वाला नहीं बनना चाहिए, उसे आशीर्वाद के बारे में बड़ी सोच रखनी चाहिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 December 2023
वॉशिंगटन: कोरोना महामारी एक बार फिर सिर उठा रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने JN.1 कोविड स्ट्रेन को 'वेरिएंट ऑफ इंटरेस्ट' के रूप में वर्गीकृत किया है। लेकिन साथ ही…
 20 December 2023
बीजिंग: चीन का स्पेस प्रोग्राम हमेशा से रहस्यमय रहा है। अब चीन के शेनलोंग रोबोटिक अंतरिक्ष यान ने कुछ ऐसा किया है जो उसकी नीयत पर शक पैदा करता है। अपने…
 20 December 2023
तेल अवीव: गाजा पट्टी में चल रही लड़ाई में इजरायल की सेना दो बार हमास कमांडर याह्या सिनवार को पकड़ने के एकदम करीब पहुंच गई थी। आईडीएफ सैनिक हाल के…
 20 December 2023
कीव: बीते करीब दो साल से रूस के साथ युद्ध में उलझा यूक्रेन की कमी का सामना कर रहा है। इसका खुलासा खुद यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने किया है। उन्होंने…
 20 December 2023
अमेरिकी जनता 2024 में अपना 47वां राष्ट्रपति चुनेगी। प्रेसिडेंट जो बाइडेन और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प फिर प्रेसिडेंशियल इलेक्शन में उतरने का इरादा जता चुके हैं।सोमवार को भरोसेमंद माने जाने…
 20 December 2023
पोप फ्रांसिस ने आखिरकार रोमन कैथोलिक प्रीस्ट्स (धर्मगुरु या पादरी) को यह इजाजत दे दी है कि वो सेम-सेक्स कपल्स या समलैंगिकों को आशीर्वाद दे सकें। यह मंजूरी इसलिए अहम…
 20 December 2023
भारतीय नौसेना ने अरब सागर से हाईजैक किए गए माल्टा के जहाज से एक नाविक को रेस्क्यू किया है। यह नाविक गंभीर रूप से जख्मी था। इसका इलाज शिप पर…
 20 December 2023
इजराइल पर जैसे-जैसे सीजफायर के लिए दबाव बढ़ता जा रहा है। वैसे-वैसे वो गाजा पर हमले तेज कर रहा है। इसका सबूत मंगलवार को मिला, जब इजराइली डिफेंस फोर्सेस (IDF)…
 20 December 2023
2007 की बात है। पाकिस्तान के आम चुनाव में महज 2 महीने बाकी थे। 27 दिसंबर को पाकिस्तान पीपल्स पार्टी की नेता बेनाजीर भुट्टो रावलपिंडी में एक रैली कर अपनी…
Advt.