बैंकों में जमा 42270 करोड़ रुपए का नहीं है कोई दावेदार , जानिए क्या होता है इन पैसों का

Updated on 20-12-2023 02:13 PM
नई दिल्ली: बैंकों में बिना दावे वाली जमा राशि में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बीते साल के मुकाबले इस साल अनक्लेम्ड डिपॉजिट्स की रकम 28 फीसदी तक बढ़ गई है। बैंकों में जमा अनक्लेम्ड डिपॉजिट्स यानि बिना दावे वाली रकम बढ़कर 42270 करोड़ रुपए पहुंच गई है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक मार्च 2023 तक बैंकों में बिना दावे वाली रकम बढ़कर 42,270 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो मार्च 2022 तक 32,934 करोड़ रुपये था। बैंकों में जमा इन पैसों का काई दावेदार नहीं है।

42,270 करोड़ की अनक्लेम्ड डिपॉजिट्स में से सरकारी बैंकों के पास 36185 करोड़ रुपये और प्राइवेट बैंकों में 6087 करोड़ रुपये जमा है। आपको बता दें कि बैंकों में जमा पैसों पर अगर कोई 10 साल या उससे अधिक वर्षों तक कोई दावा नहीं करता है तो बिना दावे वाली रकम मान लिया जाता है। बिना दावे वाली इन राशि को बैंक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के डीईए फंड में भेज देते हैं।

वित्त राज्यमंत्री भागवत कराड ने इस बारे में राज्यसभा में जानकारी दी और बताया कि मार्च 2021 तक सरकारी बैंकों में जहां 23683 करोड़ रुपए अनक्लेम्ड डिपॉजिट्स में थे तो वहीं प्राइवेट बैंकों में 4141 करोड़। मार्च 2022 में यह रकम बढ़कर सरकारी बैंकों में 27921 करोड़ रुपये औ निजी बैंकों में 5013 करोड़ हो गए। मार्च 2023 तक इसमें 28 फीसदी की बढ़ोतरी हो गई। उन्होंने बताया कि आरबीआई ने अनक्लेम्ड डिपॉजिट्स में कमी लाने के लिए आरबीआई लगातार कदम उठा रही है। सही व्यक्ति की पहचान कर उनका पैसा लौटाया जा सके इसके लिए आरबीआई की ओर से कोशिश जारी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 December 2023
नई दिल्ली: मंगलवार को तीन कंपनियों हैप्पी फोर्जिंग्स, आरबीजेड जूलर्स और मुफ्ती ब्रांड के तरह संचालित होने वाली कंपनी क्रेडो ब्रांड्स मार्केटिंग आइपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुले। निवेशकों ने इन्हें हाथोंहाथ…
 20 December 2023
नई दिल्ली: घरेलू शेयर मार्केट में एक दिन की गिरावट के बाद मंगलवार को रौनक लौटी। बीएसई सेंसेक्स 122.10 अंक की बढ़त के साथ 71,437.19 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज…
 20 December 2023
नई दिल्ली: बात चाहे एयरोस्पेस की हो, डिफेंस की हो या एनर्जी की। इन सभी सेक्टर्स में ओईएम को गुड्स सप्लाई करने वाली कंपनी आजाद इंजीनियरिंग का आईपीओ आज बाजार…
 20 December 2023
नई दिल्ली : भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट फंड्स (AIFs) के जरिये पुराने लोन को लौटाने के लिए नया कर्ज लेने की व्यवस्था (एवरग्रिनिंग) पर लगाम लगाने को लेकर…
 20 December 2023
नई दिल्ली: झोंग शैनशैन चीन के सबसे बड़े रईस हैं। लेकिन चीन के बाहर शायद ही उन्हें कोई जानता है। वह पहली बार जनवरी 2021 में उस समय सुर्खियों में आए…
 20 December 2023
नई दिल्ली: बैंकों में बिना दावे वाली जमा राशि में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बीते साल के मुकाबले इस साल अनक्लेम्ड डिपॉजिट्स की रकम 28 फीसदी तक बढ़ गई…
 20 December 2023
नई दिल्ली : स्पाइसजेट एयरलाइन को मंगलवार को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका लगा। कोर्ट ने उसे दो इंजन कंपनियों टीम फ्रांस और सनबर्ड फ्रांस का करीब 4,50,000 डॉलर (करीब 3.7 करोड़…
 20 December 2023
नई दिल्ली: साल 2023 के अंतिम महीने में शेयर बाजार तेज रफ्तार से भाग रहा है। बुधवार को बाजार खुलते ही सेंसेक्स ने तेज छलांग लगा दी है। सेंसेक्स 72000 की…
 20 December 2023
मुंबई: पेंसिल समेत स्टेशनरी गुड्स बनाने वाली कंपनी डोम्स इंडस्ट्रीज (Doms Indutries) जब आईपीओ लाने की योजना बना रहे थे तो बाजार के कुछ विशेषज्ञ का कमेंट कुछ अजीब था।…
Advt.