आज कैडिला हेल्थकेयर और ग्लैंड फार्मा के शेयरों पर रखें नजर, भर सकती है झोली

Updated on 20-12-2023 02:23 PM
नई दिल्ली: घरेलू शेयर मार्केट में एक दिन की गिरावट के बाद मंगलवार को रौनक लौटी। बीएसई सेंसेक्स 122.10 अंक की बढ़त के साथ 71,437.19 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 34.45 अंक की तेजी के साथ 21,453.10 अंक पर बंद हुआ। मूमेंटम इंडिकेटर MACD के मुताबिक बुधवार को आरती ड्रग्स, वरुण बेवरेजेज, कैंपस एक्टिववेयर, ग्लैंड फार्मा, कैडिला हेल्थकेयर और मदरसन सूमी वायरिंग के शेयरों में तेजी आ सकती है। दूसरी ओर कजारिया सिरैमिक, एजिस लॉजिस्टिक्स, फोर्टिस हेल्थकेयर, बैंक ऑफ इंडिया, 3एम इंडिया और निप्पन लाइफ एएमसी के शेयरों में गिरावट की आशंका है।

स्थानीय शेयर बाजारों में मंगलवार को तेजी लौटी। बीएसई सेंसेक्स 122.10 अंक की बढ़त के साथ 71,437.19 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 34.45 अंक की तेजी के साथ 21,453.10 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में नेस्ले, एनटीपीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारतीय स्टेट बैंक, आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, पावर ग्रिड और बजाज फाइनेंस प्रमुख रूप से लाभ में रहीं। दूसरी तरफ नुकसान में रहने वाले शेयरों में विप्रो, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व और मारुति शामिल हैं।

विदेशी बाजारों का हाल

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और चीन का शंघाई कम्पोजिट बढ़त में जबकि हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहा। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी का रुख रहा। अमेरिकी बाजार सोमवार को बढ़त में रहे थे। वैश्विक स्तर पर तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77.72 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने लगातार लिवाली के बाद सोमवार को 33.51 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे। तीन दिन की तेजी के बाद सेंसेक्स सोमवार को 168.66 अंक और निफ्टी 38 अंक नुकसान में रहा था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 December 2023
नई दिल्ली: मंगलवार को तीन कंपनियों हैप्पी फोर्जिंग्स, आरबीजेड जूलर्स और मुफ्ती ब्रांड के तरह संचालित होने वाली कंपनी क्रेडो ब्रांड्स मार्केटिंग आइपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुले। निवेशकों ने इन्हें हाथोंहाथ…
 20 December 2023
नई दिल्ली: घरेलू शेयर मार्केट में एक दिन की गिरावट के बाद मंगलवार को रौनक लौटी। बीएसई सेंसेक्स 122.10 अंक की बढ़त के साथ 71,437.19 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज…
 20 December 2023
नई दिल्ली: बात चाहे एयरोस्पेस की हो, डिफेंस की हो या एनर्जी की। इन सभी सेक्टर्स में ओईएम को गुड्स सप्लाई करने वाली कंपनी आजाद इंजीनियरिंग का आईपीओ आज बाजार…
 20 December 2023
नई दिल्ली : भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट फंड्स (AIFs) के जरिये पुराने लोन को लौटाने के लिए नया कर्ज लेने की व्यवस्था (एवरग्रिनिंग) पर लगाम लगाने को लेकर…
 20 December 2023
नई दिल्ली: झोंग शैनशैन चीन के सबसे बड़े रईस हैं। लेकिन चीन के बाहर शायद ही उन्हें कोई जानता है। वह पहली बार जनवरी 2021 में उस समय सुर्खियों में आए…
 20 December 2023
नई दिल्ली: बैंकों में बिना दावे वाली जमा राशि में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बीते साल के मुकाबले इस साल अनक्लेम्ड डिपॉजिट्स की रकम 28 फीसदी तक बढ़ गई…
 20 December 2023
नई दिल्ली : स्पाइसजेट एयरलाइन को मंगलवार को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका लगा। कोर्ट ने उसे दो इंजन कंपनियों टीम फ्रांस और सनबर्ड फ्रांस का करीब 4,50,000 डॉलर (करीब 3.7 करोड़…
 20 December 2023
नई दिल्ली: साल 2023 के अंतिम महीने में शेयर बाजार तेज रफ्तार से भाग रहा है। बुधवार को बाजार खुलते ही सेंसेक्स ने तेज छलांग लगा दी है। सेंसेक्स 72000 की…
 20 December 2023
मुंबई: पेंसिल समेत स्टेशनरी गुड्स बनाने वाली कंपनी डोम्स इंडस्ट्रीज (Doms Indutries) जब आईपीओ लाने की योजना बना रहे थे तो बाजार के कुछ विशेषज्ञ का कमेंट कुछ अजीब था।…
Advt.