मिचेल स्टार्क की एक गेंद की कीमत 7.4 लाख रुपये, पैट कमिंस का सिर्फ एक ओवर 36 लाख का

Updated on 20-12-2023 01:56 PM
नई दिल्ली: फरवरी 2008 में जब पहली बार आईपीएल ऑक्शन में हुए तो हर फ्रैंचाइजी के पास 20-20 करोड़ रुपये का सैलरी कैप था। मगर इस बार सिर्फ दो ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर्स यानी मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस ने ही मिलकर तब की पूरी टीम के बजट से ज्यादा कमाई कर ली। दुबई में बीती रात हुए ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया के वर्ल्ड कप विनिंग कप्तान पैट कमिंस ने पहले 20.5 करोड़ बटोरते हुए, 2023 के ऑक्शन में सैम करन का 18.5 करोड़ वाला रिकॉर्ड तोड़ा। 40 मिनट के भीतर-भीतर उन्हीं के टीममेट तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क उनसे भी आगे निकल गए, जिन्हें कोलकाता नाइटराइडर्स ने रिकॉर्ड 24 करोड़ 75 लाख देकर आईपीएल इतिहास का सबसे महंगा प्लेयर बना दिया। स्टार्क ने जहां आईपीएल में आठ साल बाद वापसी की तो पैट कमिंस पर इतनी भारी-भरकम बोली लगाकर शायद हैदराबाद ने अपना नया कप्तान भी चुन लिया है। चलिए आपको बताते हैं कि स्टार्क और पैट कमिंस की एक बॉल और एक ओवर के बदले फ्रैंचाइजी उन्हें कितने रुपये चुकाने वाली है।

लाखों की पडे़गी एक-एक गेंद

लीग के सभी 14 मुकाबले खेलते हुए अगर कोई गेंदबाज अपने चार ओवर का कोटा पूरा करता है तो कुल फेंकी गई गेंदों की संख्या 336 होती है। इस हिसाब से मिचेल स्टार्क की एक बॉल केकेआर को 7 लाख 40 हजार की पड़ेगी जबकि पैट कमिंस की एक बॉल की कीमत छह लाख 10 हजार होगी। यानी स्टार्क का एक ओवर 44.4 लाख और कमिंस एक ओवर फेंकने की कीमत 36.6 लाख रुपये वसूलेंगे। मान लिया जाए कि स्टार्क और कमिंस की टीम फाइनल तक पहुंचती है तो इस स्थिति में उन्हें क्वालीफायर और एलिमिनेटर मिलाकर तीन मैच और मिल जाएंगे। इस तरह 17 गेम और कुल 408 गेंदों के हिसाब से स्टार्क की एक बॉल 6 लाख 10 हजार और कमिंस की एक बॉल फेंकने की फीस पांच लाख होगी।

कुल 2 अरब, 30 करोड़, 45 लाख खर्च

ऑक्शन में शरीक सभी 10 टीमों ने मिलकर कुल 72 प्लेयर खरीदे, जिसमें 30 विदेशी प्लेयर्स शामिल हैं। इस दौरान कुल 2 अरब, 30 करोड़, 45 लाख खर्च हुए। ऑक्शन में तेज गेंदबाजों पर पैसों की बरसात देखने को मिली। कई दिग्गज स्पिनर्स अनसोल्ड रहे या फिर बेहद कम कीमत में बिके। पेसर्स पर पैसे लुटाने का एक बड़ा कारण ऑक्शन से ठीक एक रात पहले आईपीएल के नियमों में बड़े बदलाव माना जा रहा है। दरअसल, आईपीएल के सीओओ हेमंग अमीन ने सारी फ्रैंचाइजियों को बता दिया था कि नए सीजन में एक गेंदबाज अब दो बाउंसर्स फेंक सकता है। पहले इंटरनेशनल क्रिकेट की तरह कंधे से ऊपर सिर्फ एक ही गेंद की अनुमति होती थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 December 2023
गकेबेरहा: रिंकू सिंह बल्ले से क्या कर सकते हैं ये पूरी दुनिया ने देखा है। आईपीएल 2023 में मैच की आखिरी 5 गेंद पर लगातार 5 छक्के मारकर उन्होंने केकेआर को…
 20 December 2023
गकेबेरहा: भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला हार गई है। पहला मैच 8 विकेट से एकतरफा जीतने वाले केएल राहुल की टीम यह मैच 8 विकेट…
 20 December 2023
नई दिल्ली: 36 वर्षीय तेज गेंदबाज उमेश यादव को भी उम्मीद नहीं रही होगी कि संन्यास की उम्र में वह अपने आईपीएल ऑक्शन करियर की सबसे ज्यादा कीमत हासिल कर लेंगे।…
 20 December 2023
नई दिल्ली: फरवरी 2008 में जब पहली बार आईपीएल ऑक्शन में हुए तो हर फ्रैंचाइजी के पास 20-20 करोड़ रुपये का सैलरी कैप था। मगर इस बार सिर्फ दो ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर्स…
 20 December 2023
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग के 2024 सीजन के लिए हुए ऑक्शन में कई ऐसे नामों पर करोड़ों बरसे, जिनके बारे में शायद ही कोई जानता रहा होगा। कइयों के बारे…
 20 December 2023
दुबई: जो किस्मत में होगा वो खुद चलकर आएगा, जो नहीं होगा वो पास आकर भी खुद दूर चला जाएगा। भारतीय क्रिकेटर शशांक सिंह के लिए ये बात इस वक्त बिलकुल…
 20 December 2023
नई दिल्ली: भुवनेश्वर कुमार की तूती बोल रही थी। इंटरनेशनल क्रिकेट में बड़े-बड़े सूरमा बल्लेबाजों के पैर उनकी गेंदों के आगे कांपते थे। अगर कोई पूछता कि दुनिया का सबसे खतरनाक…
 13 December 2023
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने IPL के टाइटल स्पॉन्सर राइट्स बेचने के लिए टेंडर आमंत्रित किए हैं। बोर्ड अगले पांच सीजन यानी 2024 से 2028 तक के स्पॉन्सर राइट्स…
 13 December 2023
पाकिस्तान से पर्थ में गुरुवार (14 दिसंबर) से शुरु होने वाली टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले के लिए ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है।14…
Advt.