श्रेनु पारिख ने संगीत सेरेमनी में पिया के लिए गाया गाना, 'तुम देना साथ मेरा' सुन फिदा हुए दूल्हे राजा

Updated on 20-12-2023 02:38 PM
'इस प्यार को क्या नाम दूं' और 'इश्कबाज' जैसे पॉप्युलर टीवी सीरियल्स का हिस्सा रह चुकीं श्रेनु पारिख की शादी हो रही है। 21 दिसंबर को वह अपने बॉयफ्रेंड अक्षय म्हात्रे संग सात फेरे लेंगी। लेकिन उसके पहले प्री-वेडिंग फंक्शन्स हो रहे हैं। पहले एक्ट्रेस ने अपनी मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की थीं। अब इनके संगीत की वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
34 साल की श्रेनु पारिख ने इंस्टाग्राम पर अपने संगीत सेरेमनी की फोटोज शेयर की हैं। इसमें वह अक्षय म्हात्रे के साथ दिखाई दे रही हैं। दोनों एक-दूसरे की बाहों में खोए-खोए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस ने अपनी संगीत की शाम को और खास बनाने के लिए एक गाना भी गाया, जिसका भी वीडियो उन्होंने स्टोरी में अपलोड किया है।
    श्रेनु पारिख के संगीत का वीडियो
    'तुम देना साथ मेरा, ओ हमनवा...' गाने को श्रेनु पारिख कैरोके की धुन पर गा रही हैं। वहीं, पास में खड़े उनके दोस्त और परिवारवाले तालियां बजाकर उनके सुर में सुर मिला रहे हैं। एक्ट्रेस ने स्टोरी में अपनी दोस्त मानसी के साथ एक फोटो शेयर की है। वह इस फंक्शन में शामिल होने के लिए वेन्यू पहुंच चुकी हैं। उन्होंने उनको हल्दी फंक्शन के लिए तैयार भी किया है, जिसकी झलक दिखाई है।

    श्रेनु पारिख की शादी कब है?

    इनके अलावा नेहा लक्ष्मी और सुरभि चंदना भी जल्द पहुंच रही हैं, जिसकी जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है। श्रेनु पारिख और अक्षय म्हात्रे की मुलाकात 'घर एक मंदिर' के सेट पर हुई थी। यहीं से इनकी दोस्ती हुई और फिर प्यार हो गया। बात इतनी आगे पहुंची कि दोनों ने सात जन्म साथ बिताने का फैसला भी कर लिया। अब 21 दिसंबर को गुजरात के बडोदरा में ये ऑफिशियली एक-दूजे के हो जाएंगे।


    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     20 December 2023
    शाहरुख खान इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'डंकी' का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। इसी फिल्म को लेकर शाहरुख दुबई पहुंचे जो उनका दूसरा घर कहा जाता है। यहां उन्होंने…
     20 December 2023
    प्रशांत नील की डायरेक्टेड और प्रभास स्टारर फिल्म 'सालार: पार्ट वन- सीजफायर' 22 दिसंबर को रिलीज हो रही है। इसको लेकर फैन्स के बीच काफी एक्साइटमें है। हालांकि इसका क्लैश…
     20 December 2023
    फेमस अमेरिकी सिंगर रहीं ब्रिटनी स्पीयर्स ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। इसमें उन्होंने अपने घर के अंदर की झलक दिखाई है जिसमें कमरे के…
     20 December 2023
    शाहरुख खान की अपकमिंग वाली फिल्म 'डंकी' को लेकर इस वक्त हर तरफ एक अलग ही उत्साह दिख रहा है। फिल्म पूरे जोश के साथ गुरुवार 21 दिसम्बर को रिलीज…
     20 December 2023
    इंतजार की घड़‍ियां अब खत्‍म होने को है। साल 2023 के सबसे बड़े क्‍लैश के लिए माहौल सज चुका है। गुरुवार, 21 दिसंबर को शाहरुख खान की 'डंकी' रिलीज हो…
     20 December 2023
    'इस प्यार को क्या नाम दूं' और 'इश्कबाज' जैसे पॉप्युलर टीवी सीरियल्स का हिस्सा रह चुकीं श्रेनु पारिख की शादी हो रही है। 21 दिसंबर को वह अपने बॉयफ्रेंड अक्षय…
     20 December 2023
    बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की बेटी आइरा जल्द ही शादी करने वाली हैं और अब फाइनल डेट भी सामने आ गई है। आइरा लंबे समय से सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर नुपुर…
     15 April 2023
    मंदिरा बेदी एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो अपनी शर्तों पर काम करना पसंद करती हैं। इसलिए शायद विवाद उनका पता पूछते रहते हैं। 15 अप्रैल, 2023 को मंदिरा 51वां बर्थडे…
     15 April 2023
    'ब्लिंग एम्पायर' की एक्ट्रेस केली ली एमआई के घर खुशियां का माहौल है। एक्ट्रेस ने एक बच्ची को जन्म दिया। उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड विलियम के साथ बच्ची का स्वागत किया।…
    Advt.