समाजसेवी अशोक अरोरा पर हुए गोलीकांड का पर्दाफाश, नीमच पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गोलीकांड में शामिल 08 आरोपी गिरफ्तार

Updated on 16-02-2024 07:48 PM


नीमच। दिनाक 04.02.24 को नीमच शहर के व्यस्ततम मार्ग पर हुए गोलीकांड का पर्दाफाश, नीमच पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गोलीकांड में शामिल 08 आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त हथियारों, वाहनों सहित नगदी जप्त।
पुलिस महानिरीक्षक संतोष कुमार सिंह एवं उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज कुमार सिंह के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसौदिया एवं उप पुलिस अधीक्षक अजाक सुश्री यशस्वी शिन्दें, नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी नीमच र्केट निरीक्षक सौरभ शर्मा, थाना प्रभारी नीमच सिटी योगेन्द्र सिंह सिसौदिया एवं थाना प्रभारी बधाना निरीक्षक पुष्पा सिंह चौहान के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम द्वारा दिनांक 04.02.24 को नीमच शहर के व्यस्ततम मार्ग सिटीलाईट फर्नीचर के पास चौपड़ा चौराहा के पास अज्ञात हमलावरों द्वारा अंधाधुध फायरिंग कर व्यवसायी एवं समाजसेवी अशोक अरोरा पर जानलेवा हमला करने वाले शुटरों एवं षड़‌यंत्र में शामिल कुल आरोपियों 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त हथियारों, वाहनों सहित नगदी जप्त करने में सफलता प्राप्त की गई है।

घटना का विवरण-
दिनांक 04:02:24 को सुचना प्राप्त हुई थी कि नीमच शहर के व्यस्ततम मार्ग सिटीलाईट फर्नीचर के पास चौपड़ा चौराहा के पास अज्ञात हमलावरों द्वारा किसी पर अंधाधुध फायरिंग की है जिसमे एक व्यक्ति मौके पर घायल हो गया है। सुचना की तस्दीक में मौके पर जाकर देखते तथा जानकारी प्राप्त करते पाया कि सिटीलाईट फर्नीचर नीमच के सामने से नीमच के व्यवसायी अशोक पिता स्व. कश्मिरीलाल अरोरा अपनी वाल्वो कार क. डीडी-02-जी-1100 से जा रहे थे, जैसे ही यह अपनी कार से सिटीलाईट फर्नीचर के यहां पहुंचे को रांग साईड से काले रंग की केटा कार क्रमांक एमपी-44-सीबी- 2430 तेजी से आई और वाल्वो कार के सामने अढ़ा दी एवं उसमे से चार लोग उतरे और चारों ने अशोक अरोरा को जान से मारने की नियत से वाल्वो कार पर अंधाधुंध फायरिंग शुरु कर दी जिससे अशोक अरोरा को गोली लगी और वह घायल हो गये। अशोक अरोरा कारोबारी होने से उनकी जान माल की सुरक्षा हेतु उनके साथ नारायणसिंह नाम का व्यक्ति दुसरे वाहन से साथ चल रहा था जिसके द्वारा लायसेंसी बन्दुक से आत्मरक्षा हेतु जवाबी फायरिंग की गई। जिसके चलते तीन आरोपी अशोक अरोरा तथा उनके साथ चल रहे दुसरे लोगो पर फायरिंग करते हुये हथियार लेकर मौके पर गाड़ी छोड़कर भाग गये और एक व्यक्ति घायल होकर नीचे गिर गया। उक्त घटना की सुचना फरियादी नारायण सिंह द्वारा थाने पर दी गयी जिस पर से पुलिस थाना नीमच केंट पर अपराध क 43/24 धारा 307, 341 भादवि व 25.27 आर्म्स एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक संतोष कुमार सिंह एवं उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज कुमार सिंह द्वारा भी घटना स्थल का निरीक्षण किया गया जाकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिये गये निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसौदिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन, उप पुलिस अधीक्षक अजाक सुश्री यशस्वी शिन्दें के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी नीमच केट निरीक्षक सौरभ शर्मा, थाना प्रभारी नीमच सिटी योगेन्द्र सिंह सिसौदिया एवं थाना प्रभारी बधाना निरीक्षक पुष्पा सिंह चौहान के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। उक्त टीमो द्वारा मौके पर घायल व्यक्ति को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय नीमच लाया गया जिसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी। जिसकी शिनाखतगी बाबु फकीर उर्फ मजहर एहमद पिता नूर मोहम्मद निवासी गौतमपुरा इंदौर के रूप में हुई। जिसके संबंध में जानकारी प्राप्त करते बाबु फकीर हत्या तथा हत्या के प्रयास का आदतन अपराधी होकर हत्या में सजायाप्ता है जो दिनांक 31.10.23 को जमानत पर भेरूगढ़ जेल से बाहर आया था। गठीत टीमों द्वारा अज्ञात आरोपीगणो की तलाश एवं उनकी जानकारी प्राप्त कर घटना में शामील मुख्य आरोपी बाबु सिंधी सहित अन्य एक आरोपीगणो को अथक प्रयास कर गिरफतार करने में सफलता प्राप्त की गयी साथ ही प्रकरण में प्रयुक्त हथियार एवं वाहन भी जप्त की गये। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रत्येक आरोपी की गिरफतारी पर 10000-10000 रुपये का ईनाम घोषीत किया गया था।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
01 निसार एहमद उर्फ आदिल पिता अब्दुल गफुर पठान 34 निवासी नुरी कालोनी मनासा 02. जयकुमार उर्फ बाबु पिता तोलाराम सबनानी सिंधी उम्र 42 साल निवासी जाजुनगर 36-बी नीमच
03. राकेश पिता कश्मीरीलाल अरोरा उम्र 55 साल निवासी बंगला नंबर 43 नीमच 04. अकरम उर्फ वसीम पिता अब्दुल मजीद शाह उम्र 31 साल निवासी जवाहर नगर रतलाम
05. जफर उर्फ गुल्फाम पिता शहजाद शाह उम्र 21 साल निवासी मदारपुरा मंदसौर
06 परवेश उर्फ कल्लु मदारी पिता रसीद घाघु भााह उम्र 23 साल निवासी शनि विहार कॉलोनी के पास मदारपुरा मंदसौर
07 आशिक पिता कुदरत पटेल निवासी धर्माट थाना गौतमपुरा इंदौर 08. शाद उर्फ शाहिद पिता एजाज हुसैन निवासी मल्लातलाई उदयपुर राजस्थान
फरार आरोपी -
01 लक्की उर्फ अर्पिल सिंहल पिता ओमप्रकाश सिंहल निवासी म.न. 95 विकास नगर 14/2 नीमच (घोषित ईनाम 10 हजार रू.)
02 सलीम उर्फ मान्डा पिता आमीन शाह नि मदारपुरा जिला मंदसौर
अपराध का उद्देश्य जमीन विवाद एवं पूर्व की रजिश को लेकर आरोपीगणों द्वारा रैकी कर घटना को अंजाम दिया गया।

जप्त मधुका - जप्त हथियार -
गिरफतार आरोपीगणों से घटना में प्रयुक्त हथियार व वाहन तथा नगदी जप्त की गयी है विवरण निम्नानुसार है-

1. बारह बोर बंदुकों 02. 2. देशी पिस्टल -04, 3. बारह बोर बंदुक जिन्दा राउण्ड 32 नग, 4 पिस्टलों के जिन्दा 24 राउण्ड व बारह बोर बंदुक व पिस्टल के कुल चले हुये राउण्ड 12. 5. सुपारी की रकम नगदी 80 हजार रूपये जप्त वाहन 01. केटा कार नंबर एमपी-44-सी.बी-2430, 02. स्कार्पियो कार नंबर एमपी-09-डब्ल्यू एम-7127, 03. फोचुर्नर
कार नंबर एमपी-07-सी.जे-0017, 04. सेन्ट्रो कार नंबर एमपी-44-सी.ए.-9017, 05. बलेनो कार नंबर आरजे-14-एलसी-1837. 06. ग्रांड आई-10 कार नंबर आरजे-14-सी डब्ल्यू -4457, 07. मर्सिडीज कार नंबर सी.एच-04-ई-3161, 08. काले रंग की थार कार नंबर एमपी 43 सीबी 3650 09 मोटर सायकल एमपी 44 एमएफ 4870

अपराधीक रिकार्ड-

1. गिरफतार आरोपी बाबु सिंधी उर्फ जयकुमार सबनानी पर हत्या के प्रयास के 02 व एनडीपीएस एक्ट के 03 व अवैध हथियार दुरूपयोग करना 01 कुल 05 अपराध पंजीबद्ध है।

2. अकरम शाह पर हत्या के प्रयास के कुल-03 व कुल 04 अपराध राजस्थान व मध्य प्रदेश में पंजीबद्ध है। 
3. आरोपी आशिक पटेल पर उक्त अपराध के मारपीट हत्या के प्रयास में कुल 03 अपराध पंजीबद्ध है।
4. आरोपी अहमद पठान पर हत्या के लुट सहीत हत्या-01, हत्या 01 व हत्या के प्रयास 02 कुल 04 अपराध पंजीबद्ध है। 
5. आरोपी शाद उर्फ शाहीद पर थाना सुरज पोल राजस्थान में हत्या के 01 व हत्या के प्रयास 01 कुल 02 अपराध पंजीबद्ध है। 
6. मृतक बाबु फकीर उर्फ मजहर पर हत्या के 03 व हत्या के प्रयास 02 व लुट 01 कुल 16 अपराध राजस्थान व मध्य प्रदेश के थाना पर पंजीबद्ध है।

सराहनीय कार्य उक्त सराहनीय कार्य में निरीक्षक सौरभ शर्मा थाना प्रभारी नीमचकेंट, निरीक्षक योगेन्द्र सिंह सिसोदिया थाना प्रभारी नीमचसिटी, निरक्षक पुष्पा सिंह चौहान थाना प्रभारी बघाना, उनि असलम पठान प्रभारी थाना जावद, उनि शिशुपाल सिंह गौर सउनि रामपाल सिंह, सउनि शिवराज सिंह, सउनि भेरू सिंह, प्रआर नीरज प्रधान, प्रआर अजीत सिंह, प्रआर अजाद सिंह, हजार, प्रदीप शिन्दे (सायबर सेल) प्रआर जितेन्द्र सिंह जगावत, प्रआर नाहर सिंह, प्रआर आदित्य गौड, प्रआर राजेश शर्मा, प्रजार देवीलाल डीगा, प्रआर आदित्य गौड (सायबर सेल), प्रआर अजीत कुमावत, प्रआर प्रशांत जयंत, प्रजार अनुराग शर्मा, प्रआर, रुपेन्द्र सिंह, प्रआर सुरेन्द्र सोलंकी, आर लक्की शुक्ला, आर मनीष मेरवा, आर. लखन प्रताप सिंह (सायबर सेल), आर कुलदीप सिंह सायबर सेल) आर. राजेश चौधरी, आर रविन्द्र पाटिदार, आर धर्मेन्द्र सिंह, आर सर्वेश यादव आर कारूलाल गायरी, आर मन्नु जाट, आर गणेश मालेचा का सराहनीय योगदान रहा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 April 2024
हिंदू भगवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा द्वारा एडवोकेट अमित शर्मा को हिंदू भगवा वाहिनी मध्य प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया है पूर्व में अमित शर्मा हिंदू भगवा…
 12 March 2024
  पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्रीमान अनुराग सुजानिया के द्वारा अवैध शराब तस्करो के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत समस्त थाना प्रभारी को अवैध शराब परिवहन भंडारण एवं विक्रय…
 09 March 2024
नीमच। महाशिवरात्रि पर 50 क्विंटल साबूदाना खिचडी वितरण, देंर रात तक उमडी भक्तों की भीडयुवा समाजसेवी अरूल अशोक अरोरा गंगानगर द्वारा महाशिवरात्रि पर्व पर को प्रसिद्ध चमत्कारीं श्री किलेश्वर महादेव मंदिर…
 08 March 2024
नीमच। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी महाशिवरात्रि पर्व पूरे देश भर में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में नीमच नगर के इंदिरा नगर स्थित…
 16 February 2024
नीमच। दिनाक 04.02.24 को नीमच शहर के व्यस्ततम मार्ग पर हुए गोलीकांड का पर्दाफाश, नीमच पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गोलीकांड में शामिल 08 आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त हथियारों,…
 11 February 2024
*पालसोड़ा:* राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मंडल पालसोड़ा में भव्य ऐतिहासिक पथ संचलन नगर में रविवार को निकला, जहा जगह-जगह लोगो ने पुष्प वर्षा के साथ पथ संचलन का भव्य ऐतिहासिक स्वागत…
 09 February 2024
घटना का संक्षिप्त विवरण• कार्यवाही का विवरणः- पुलिस मुख्यालय भोपाल व्दारा भरण पोषण समंस/वारन्ट की तामिली हेतुदिनांक 01 फरवरी 2024 से 28 फरवरी 2024 तक चलाए जा रहे विशेष अभियान…
 08 February 2024
नीमच समाजसेवी अशोक अरोरा पर हुए हमले काम मास्टरमाइंड बाबू सिंधी पुलिस गिरफ्त और कई आरोपियों की गिरफ्तारी अभी है शेष आरोपी के मोबाइल से खुला राज
 08 February 2024
मनासा। पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी द्वारा ग्राम बडकुआ में 12 घंटे पूर्व हुए प्राणघातक हमले में आरोपीयों की तत्काल गिरफ्तारी हैतु निर्देशित किया गया था जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक…
Advt.